scorecardresearch

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड, गांव में मना शानदार खेल का जानदार जश्न

महज 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने मौजूदा सीजन में 65 छक्के जड़कर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उनके इस शानदार प्रदर्शन पर खुद क्रिस गेल ने उन्हें 'न्यू सिक्स मशीन' कहा है. वहीं, खेलों में भारत का परचम लहराते हुए पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने 74.82 मीटर भाला फेंककर और ईशा सिंह ने म्यूनिख में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. दूसरी तरफ, भीषण गर्मी और नौतपा की मार झेल रहे उत्तर भारत के लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली, यूपी और राजस्थान में बारिश की संभावना है. देखें शुभ समाचार.