वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी गुड न्यूज़ आई है. मां वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा 22 दिन बाद आज फिर से शुरू हो गई है. श्राइन बोर्ड ने घोषणा की कि मौसम अनुकूल रहने पर श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे. पिछले 22 दिनों से लगातार बारिश होने और लैंडस्लाइड की घटनाओं के बाद मां के भक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा रोक दी गई थी, लेकिन अब मौसम साफ है तो माता वैष्णो देवी की यात्रा एक बार फिर से शुरू कर दी गई है. बोर्ड के इस फैसले से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है. यात्रियों को उम्मीद है कि मां वैष्णो देवी के दर्शन सुरक्षित और सुगम तरीके से हो सकेंगे.