scorecardresearch
Advertisement

West Bengal में Sindoor Khela के साथ मां Durga की मूर्ति का विसर्जन, International Kullu Dussehra और Badrinath कपाट का ऐलान

Shubh Samachar | विजयदशमी के पावन अवसर पर देशभर में धार्मिक उल्लास देखने को मिल रहा है. पश्चिम बंगाल में सिंदूर खेला की परंपरा के साथ मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी जा रही है. विवाहित महिलाओं ने देवी बोरन की रस्म निभाकर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया. वहीं हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें 347 देवी-देवताओं और 20 देशों के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है. उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के तहत बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 16 नवंबर को बंद होने की तिथि घोषित की गई है, जबकि केदारनाथ और यमुनोत्री 11 नवंबर व गंगोत्री 10 नवंबर को बंद होंगे. इसके अलावा वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर 64 दिन बाद मां गंगा की भव्य आरती अपने मूल स्थान पर लौटी है.