scorecardresearch
Advertisement

Vrindavan Brahmotsav: मथुरा-वृंदावन की गलियों में बिखरी ब्रह्मोत्सव की छटा, भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु

देश के अलग-अलग हिस्सों में आस्था, परंपरा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. होली भले ही बीत गई हो, लेकिन मथुरा और वृंदावन की गलियों में उत्सव का रंग अभी भी फीका नहीं पड़ा है. यहां इन दिनों भव्य ब्रह्मोत्सव की छटा बिखरी हुई है, जहां श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आ रहे हैं. मंदिर परिसर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान रंगनाथ की कुंभ आरती की गई. आरती के दौरान शंखनाद, मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा. इसके बाद श्री रंगनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. भगवान के स्वागत में मंदिर और रास्तों पर रंग-बिरंगी रंगोलियां सजाई गईं और हर ओर भक्ति और उत्साह का माहौल दिखाई दिया.