scorecardresearch
Advertisement

Weather Updates: जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी होने से मौसम खुशनुमा, बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं सैलानी

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी होने से मौसम खुशनुमा हो गया है और चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर दिखाई दे रही है. जिसकी वजह से पर्यटक बड़ी संख्या में कश्मीर जा रहे हैं और बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. ताजा बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट के बावजूद सोनमर्ग के पास पर्यटकों का जमावड़ा लग गया है. हर कोई इस शानदार पल का जमकर फायदा उठाना चाहता है.