scorecardresearch

Delhi Weather Updates: वेसटर्न डिस्टरबेंस से वीकेंड रहेगा कूल कूल, बदलेगा दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज

मार्च के महीने में उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है. कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है. इस बदलते मौसम के बीच, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित एशिया का सबसे बड़ा इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन 16 मार्च से पर्यटकों के लिए खुलने के लिए तैयार है. इस गार्डन में 70 से ज्यादा किस्मों के लगभग 18 लाख ट्यूलिप बल्ब लगाए गए हैं. पर्यटन के अलावा, देश में त्योहारों और खेल का उत्साह भी चरम पर है. चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 19 मार्च से शुरू होगा, जिसका समापन 27 मार्च को होगा. इसी के साथ, राजस्थान के करौली में कैला देवी का प्रसिद्ध लक्खी मेला 16 मार्च से शुरू हो रहा है. वहीं, खेल प्रेमियों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा, जिसमें पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा.