scorecardresearch

Beating Retreat Ceremony: आज बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का होगा भव्य आयोजन, विजय चौक पर सेना के बैंड देंगे म्यूजिकल परफॉर्मेंस

आज 29 जनवरी को दिल्ली के विजय चौक पर 'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जो गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक समापन का प्रतीक है. इस अवसर पर थल सेना, वायु सेना और नौसेना के बैंड अपनी निर्धारित धुनों का प्रदर्शन करेंगे. यह सैन्य परंपरा है जो सूर्यास्त के समय युद्ध विराम का संकेत देती है. वहीं, हैदराबाद के बेगमपेट में एशिया की सबसे बड़ी सिविल एविएशन प्रदर्शनी 'विंग्स इंडिया 2026' जारी है, जिसमें 34 विमान और ड्रोन शो के जरिए भारत की एविएशन शक्ति को दर्शाया गया है. दिल्ली के लाल किले में 'भारत पर्व' के माध्यम से विभिन्न राज्यों की झांकियों और लोक नृत्यों का प्रदर्शन हो रहा है.