जर्मनी की राजधानी बर्लिन में 17 मीटर ऊंचा श्री गणेश मंदिर 22 साल के इंतजार और 12 करोड़ रुपये की लागत के बाद बनकर तैयार हो गया है. वहीं, वाराणसी के भेलूपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से 130 फीट ऊंचा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग और शिव थीम पार्क स्थापित किया जा रहा है. धार्मिक यात्राओं की बात करें तो उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में अब तक 32 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु भारी भीड़ उमड़ रही है. खेल जगत में बीसीसीआई ने 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर माता-पिता को साथ ले जाने की विशेष अनुमति दी है. देखें शुभ समाचार.