scorecardresearch

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा शुरू, गौरीकुंड पहुंची बाबा केदार की डोली और केदारनाथ में टोकन सिस्टम खत्म

उत्तराखंड में अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही पवित्र चारधाम यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो गया है. केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे. बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल से प्रस्थान कर गौरीकुंड पहुंच चुकी है. इस वर्ष प्रशासन ने यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है, वहीं केदारनाथ में दर्शन हेतु पूर्व में लागू टोकन सिस्टम को समाप्त कर दिया गया है. अब श्रद्धालु सीधे कतार में लगकर दर्शन कर सकेंगे. धाम में 35 हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है. अंतरराष्ट्रीय खबरों में, मैक्सिको सिटी में पारंपरिक लालटेन उत्सव का आयोजन हुआ, जहां लोगों ने झील में कागजी लालटेन प्रवाहित कर पूर्वजों को याद किया. वहीं, चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित हाफ मैराथन में ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने हिस्सा लिया और शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा कर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया.