कुनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण की खुशखबरी आई है। मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म दिया है और यह तीसरी बार मां बनी है। ज्वाला 2022 में नामीबिया से भारत लाई गई थी और अब पूरी तरह भारतीय हो चुकी है। फरवरी 2025 में मादा चीता गामिनी ने चार शावकों को जन्म दिया था। इन नए शावकों के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या तिरपन हो गई है। प्रोजेक्ट चीता के तहत सितंबर 2022 में नामीबिया से आठ चीते और 2023 में दक्षिण अफ्रीका से बारह चीते भारत लाए गए थे। विशेषज्ञों का कहना है कि नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीते भारत के मौसम और जंगलों के माहौल में पूरी तरह ढल रहे हैं। सरकार की योजना चीतों को गांधी सागर अभयारण्य और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी बसाने की है।