scorecardresearch
Advertisement

Paparazzi Culture और Body Shaming पर छिड़ी बहस, सेलेब्स की निजता पर उठे सवाल

गुड न्यूज टुडे पर सोशल मीडिया के दौर में सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी, बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग के बढ़ते मामलों को लेकर एक विशेष परिचर्चा आयोजित की गई. सलमान खान द्वारा 'बिग बॉस' के मंच से पैपराजी और सोशल मीडिया ट्रोलर्स को दी गई नसीहत के बाद यह मुद्दा चर्चा के केंद्र में आया. इस परिचर्चा में फिल्म समीक्षक पंकज शुक्ला, अभिनेता शहजाद खान, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट मनीषा सिंघल और फिटनेस एक्सपर्ट मीनल पाठक शामिल हुए. पैनलिस्ट्स ने बिना सहमति के तस्वीरें खींचने, बैक शॉट्स लेने, अभिनेत्रियों के वजन व पहनावे पर होने वाली ट्रोलिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निजी जिंदगी से जुड़े खुलासों के कानूनी तथा सामाजिक पहलुओं पर अपने विचार साझा किए.