scorecardresearch
Advertisement

EV Cars Safety: मैनपुरी में बिना ड्राइवर खुद दौड़ी इलेक्ट्रिक कार, EV की सेफ्टी पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड पर सफाई के दौरान खड़ी एक इलेक्ट्रिक कार के अचानक बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चलने का मामला सामने आया है. वाहन मालिक के अनुसार गाड़ी पार्किंग मोड में थी और हैंडब्रेक लगा हुआ था, तभी वह अनियंत्रित होकर आगे-पीछे भागी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा और तकनीकी मानकों पर चर्चा शुरू हो गई है. ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार हैंडब्रेक की मौजूदगी में वाहन का चलना सामान्य नहीं है. विशेषज्ञों ने इसे ऑटो होल्ड सिस्टम, सीपीयू या इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल्स की विफलता के साथ-साथ सफाई के दौरान मानवीय चूक की संभावना से जोड़ा है. ऑटो विशेषज्ञों ने भारतीय सड़कों और मौसम की परिस्थितियों के अनुरूप ईवी की जांच, टेस्टिंग और सुरक्षा नियमों की आवश्यकता बताई है.