scorecardresearch

Hanuman Janmotsav 2026: 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे सभी संकट, जानें पूजा विधि और हनुमान बाहुक के अचूक उपाय

इस साल 2 अप्रैल को देशभर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुजरात के खेड़ा स्थित केसरा बालाजी हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन हो रहा है। यहां अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर भव्य झांकी सजाई गई है, जिसमें सालासर, मेहंदीपुर, सारंगपुर और हनुमानगढ़ी समेत देश के 11 प्रसिद्ध हनुमान धामों के एक साथ दर्शन हो रहे हैं। इस आयोजन की कमान 300 से अधिक महिला कार्यकर्ताओं के हाथों में है। जन्मोत्सव पर बजरंगबली को 151 किलो की बूंदी और ड्राई फ्रूट का केक चढ़ाया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव पर ब्रह्म मुहूर्त में उठकर चमेली के तेल और सिंदूर से बजरंगबली की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि हनुमान जी कलयग के जागृत देव और अष्ट सिद्धि व नव निधि के दाता हैं। शारीरिक कष्टों और बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए गोस्वामी तुलसीदास रचित 'हनुमान बाहुक' का पाठ अचूक माना जाता है। सच्चे मन से की गई पवनपुत्र की आराधना से शनि और मंगल दोषों से भी मुक्ति मिलती है।