scorecardresearch
Advertisement

Social Media फॉलोअर्स बने शादी में रुकावट, डॉक्टर का वीडियो वायरल होने पर छिड़ी बहस

हरियाणा की सर्जन और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर डॉ. जैस्मीन कलसी के एक वीडियो के बाद विवाह और सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा शुरू हो गई है. डॉ. जैस्मीन के अनुसार, इंस्टाग्राम पर दो लाख से अधिक फॉलोअर्स होने के चलते शादी के रिश्ते ठुकराए जा रहे हैं और यह कहा जा रहा है कि वह परिवार में तालमेल नहीं बिठा पाएंगी. इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान मैट्रिमोनियल एक्सपर्ट शालू चावला और अन्य विशेषज्ञों ने बताया कि आजकल विवाह प्रस्तावों के दौरान पारंपरिक बायोडाटा के अलावा सोशल मीडिया प्रोफाइल और ऑनलाइन गतिविधि की भी पड़ताल की जाती है. समाजशास्त्रियों और मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, केवल सोशल मीडिया प्रोफाइल के आधार पर किसी व्यक्ति के चरित्र या पारिवारिक पृष्ठभूमि का मूल्यांकन करना वैवाहिक रिश्तों में तनाव और जटिलताओं का कारण बन रहा है.