scorecardresearch

Jagannath Bahuda Yatra शुरू: 4 दिनों तक चलेंगे विशेष अनुष्ठान, नीलाद्री विजय पर लगेगा रसगुल्ले का भोग

भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को बहुड़ा यात्रा यानी महाप्रभु की वापसी यात्रा का शुभारंभ हो चुका है. आठ दिनों तक मौसी के घर गुंडिचा मंदिर में विश्राम करने के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा अपने धाम श्रीमंदिर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं. इस पवित्र यात्रा के साक्षी बनने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचे हैं. सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. बहुड़ा यात्रा के दौरान अगले चार दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे. इनमें रथों पर विराजमान होना, सुना वेशा यानी स्वर्ण अवतार दर्शन, अधर पाना और अंत में नीलाद्री विजय शामिल है. नीलाद्री विजय के दिन महाप्रभु जगन्नाथ माता लक्ष्मी को मनाने के लिए रसगुल्ले का प्रसाद लेकर श्रीमंदिर में गृह प्रवेश करेंगे. इसके अलावा अलवर, गुवाहाटी और हुगली जैसे शहरों में भी जगन्नाथ उत्सव की परंपराएं मनाई जा रही हैं.