scorecardresearch
Advertisement

Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर बन रहा द्वापर युग जैसा अद्भुत महासंयोग, मंदिरों और बाजारों में भव्य तैयारियां

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मथुरा, दिल्ली, मुंबई, भोपाल और जयपुर सहित प्रमुख शहरों के मंदिरों और बाजारों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दिल्ली स्थित इस्कॉन मंदिर में ठाकुर जी के लिए मयूर थीम पर आधारित विशेष पोशाक, फूलों की सजावट, पूर्व अधिवास आरती और 1008 व्यंजनों के महाभोग का आयोजन किया गया है. वहीं जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सहायता केंद्र, क्यूआर कोड व्यवस्था और मध्यरात्रि 12 बजे 31 तोपों की सलामी के साथ 13 घंटे निरंतर दर्शन की व्यवस्था की गई है. इस वर्ष जन्माष्टमी पर भाद्रपद कृष्ण अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि व गजकेसरी योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है. निशीथ काल में पूजन, अभिषेक और माखन-मिश्री भोग के लिए निर्धारित शुभ मुहूर्त के साथ व्रत के नियम और श्रीकृष्ण की जीवन शिक्षाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है.