Sawan Somwar 2024: हम अपने त्योहारों और पर्वों को सेलिब्रेट करना बखूबी जानते हैं. हमारा हर त्योहार खास है. लेकिन कुछ त्योहार हमारे दिल के बेहद करीब होते हैं. उन्हीं में से एक त्योहार है रक्षाबंधन (Raksha Bandhan). आज हम रक्षाबंधन का पावन पर्व मना रहे हैं. दूसरी तरफ सावन (Sawan) का आखिरी सोमवार है, तो हम महादेव (Mahadev) की भक्ति में भी लीन हैं. लेकिन आज सावन का आखिरी सोमवार या रक्षाबंधन ही नहीं है. बल्कि आज आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा.