scorecardresearch
Advertisement

PM Modi Ukraine Visit: पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे पर पूरी दुनिया की निगाहें, आखिर क्यों ये दौरा है इतना अहम और इसके क्या हैं मायने ? एक्सपर्ट से समझिए

आज ये हुई ना बात (Ye Hui Naa Baat) में पीएम मोदी (PM Modi) के यूक्रेन (Ukraine) और पोलैंड (Poland) दौरे की. ढाई साल पहले जब रूस (Russia) ने यूक्रेन पर हमला बोला था तब ये बात सबके मन में थी कि अब क्या होगा. सभी को लग रहा था कि रूस के आगे यूक्रेन आसानी से घुटने टेक देगा लेकिन अमेरिका और सहयोगी देशों की बूते आज तक यूक्रेन खुद से कहीं ताकतवर रूस से जंग लड़ रहा है. ये लड़ाई दुनिया के लिए टेंशन की वजह बनी हुई है. फिलहाल तो ना यूक्रेन हार मानने को तैयार है ना रूस पीछे हटने की बात कह रहा है ऐसे में सवाल है कि ये जंग आखिर कैसे रुकेगी. इस अबूझ पहेली के बीच पीएम मोदी कल कीव (Kyiv) पहुंच रहे हैं.