scorecardresearch
Advertisement

Raksha Bandhan 2026: जानिए राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त, भद्रा और चंद्र ग्रहण का क्या होगा असर

रक्षाबंधन पर्व को लेकर ज्योतिषाचार्यों ने शुभ मुहूर्त, ग्रह-नक्षत्रों के योग और नियमों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी है. इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिससे पूरा दिन रक्षा सूत्र बांधने के लिए उपयुक्त है. राखी बांधने का सबसे उत्तम मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि राहुकाल के दौरान राखी बांधने से बचने का सुझाव दिया गया है. विशेषज्ञों के अनुसार भारत में चंद्र ग्रहण दृश्य न होने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा. ज्योतिषाचार्यों ने रक्षा सूत्र में अक्षत, दुर्वा, सरसों, केसर और हल्दी लपेटने की विधि बताई. साथ ही पूजा की थाली सजाने, शुभ रंगों के चयन और रक्षाबंधन के अवसर पर वृक्षारोपण करने का सुझाव भी दिया गया है.