scorecardresearch
Advertisement

Salman Khan की बढ़ाई गई सुरक्षा, आखिर क्यों धमका रहा Lawrence Bishnoi, क्या है गैंग की क्राइम कुंडली, कैसे कसा जा सकता है शिकंजा... देखिए क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

आज बात उस लॉरेंस गैंग की जिसकी तुलना आज डी कंपनी से की जा रही है. बाबा सिद्दीकी मर्डर के बाद ये गैंग फिर से चर्चा में है. मुंबई पुलिस की 15 टीमें बाबा सिद्दीकी केस में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए जुटी हैं. अभी तक 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है जबकि 3 फरार हैं. 6 किरदारों के हर पहलू को खंगालने के लिए 5 राज्यों में जांच चल रही है. पुलिस को अबतक कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का मामला लग रहा है. हत्या का शक लॉरेंस गैंग पर है. हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में ली है.