scorecardresearch
Advertisement

कैंसर की दवाओं की भारी कीमत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ₹2,700 की दवा ₹27,000 में बेचने पर मांगा जवाब |GNT

कैंसर की जीवनरक्षक दवाओं की कीमतों और भारी MRP के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है. सुनवाई के दौरान ₹2,700 की लागत वाली दवा ₹27,000 की MRP पर बेचे जाने और मरीजों को इन-हाउस फार्मेसी से दवा खरीदने की बाध्यता के मुद्दे पर संबंधित पक्षों से जवाब मांगा गया. विशेष परिचर्चा में विशेषज्ञों और ऑन्कोलॉजिस्ट्स ने दवाओं की कीमत, मरीजों पर वित्तीय बोझ, जेनेरिक और बायोसिमिलर दवाओं, ट्रेड मार्जिन की सीमा और कीमतों में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर चर्चा की.