सोने और चांदी की कीमतें गिरने का सिलसिला जारी है. चांदी इस हफ्ते भी चौंका रही है और सोना भी हैरान कर रहा है. अभी 6 दिन पहले ही चांदी के दाम रिकॉर्ड 4 लाख पार कर गए थे. लेकिन अब इसके दाम पानी मांग रहे हैं. कल बजट पेश हुआ था...और आज इसके बाद खुले बाज़ार में भी सोने, चांदी की हालत पतली है...आज चांदी क़रीब ढाई लाख रु. पर आ गिरी है...तो वहीं सोने के दाम भी काफी नीचे आ गए हैं...तो सोने-चांदी में कब संभलेगी गिरावट ? क्या ये सोना-चांदी ख़रीदने का सही समय है ?