scorecardresearch
खेल

T20 World Cup 2026: गुलशन झा से लेकर अजयवीर तक... टी20 वर्ल्ड कप के 5 सबसे युवा खिलाड़ी

T20 World Cup 2026 (Photo/PTI)
1/6

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो रहा है. ये टूर्नामेंट को भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित कियाज जा रहा है. इस बार वर्ल्ड कप में सबसे सीनियर खिलाड़ियों से लेकर युवा खिलाड़ी तक खेलते नजर आएंगे. वर्ल्ड कप में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखाते दिखाई देंगे. चलिए आपको 5 सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो इस टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे हैं.

Yuvraj Samra (Photo/Instagram)
2/6

युवराज समरा-
युवराज समरा कनाडा के लिए खेलते हैं. उनकी उम्र 19 साल है. युवराज टी20 वर्ल्ड 2026 के सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उनका जन्म 29 सितंबर 2006 को हुआ था.  युवराज अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 8 वनडे मैचों में 172 रन बनाए हैं. उनका अधिकतम स्कोर 53 रन है. जबकि उन्होंने 16 टी20 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 442 रन बनाए हैं. उन्होंने टी20  मैचों में 2 विकेट भी हासिल किए हैं.

Kwena Maphaka (Photo/Instagram)
3/6

क्वेना मफाका-
क्वेना मफाका साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर हैं. मफाका 19 साल के हैं. मफाका वर्ल्ड कप में खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उनका जन्म 8 अप्रैल 2006 को साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुआ था. 

मफाका 2 टेस्ट, 3 वनडे और 15 टी20 मैच खेल चुके हैं.  मफाका बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं. वो टेस्ट मैचों में 15 विकेट हासिल कर चुके हैं. मफाका को 17 साल की उम्र में आईपीएल में मौका मिला था.

Zainullah Ihsan (Photo/Facebook)
4/6

जैनुल्लाह एहसान-
जैनुल्लाह एहसान स्कॉटलैंड की टीम के खिलाड़ी हैं. वो 19 साल के हैं. उनका जन्म अफगानिस्तान में हुआ था. वो अकेले ही रिफ्यूजी बनकर यूके गए थे. साल 2022 में उनको शरणार्थी का दर्जा मिला था. ग्लासगो आने से पहले उन्होंने सिर्फ टेपबॉल क्रिकेट खेला था. वो वहां जीएचके क्रिकेट क्लब में शामिल हुए. पिछले साल वो स्कॉटलैंड टीम के लिए खेलने के योग्य हुए थे और अब उनका चयन वर्ल्ड कप टीम में हुआ है. जैनुल्लाह टी20 वर्ल्ड 2026 के दौरान इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.

Gulshan Jha (Photo/Instagram)
5/6

गुलशन झा-
गुलशन झा 19 साल के हैं और वो नेपाल की टीम के लिए खेलते हैं. गुलशन एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. वो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से मीडियम पेस गेंदबाजी करते हैं. गुलशन ने 40 वनडे और 51 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने वनडे में 726 रन बनाए हैं. जबकि टी20 मैचों में उन्होंने 629 रन बनाए हैं. वनडे में उनका अधिकतम स्कोर 67 रन और टी20 में अधिकतम 54 रन है. गुलशन ने वनडे में 34 विकेट और टी20 में 29 विकेट हासिल किए हैं. गुलशन झा का जन्म 17 फरवरी 2006 को सरलाही में हुआ था.

Ajayveer Hundal (Photo/Instagram)
6/6

अजयवीर सिंह हुंदल-
7 फरवरी से 8 मार्च तक होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में 20 साल के अजयवीर हुंदल कनाडा की टीम के लिए खेलते नजर आएंगे. अजयवीर एक ऑलराउंडर हैं. उन्होंने अपने करियर में सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है. उन्होंने ये मैच मार्च 2025 में नामीबिया के खिलाफ खेला था. उस समय अजयवीर 19 साल के थे. हालांकि उस मैच में उन्होंने एक भी रन नहीं बनाया था.

अजयवीर हुंदल का जन्म 9 सितंबर 2005 को हुआ था. वो दाहिने हाथ से बैटिंग करते हैं, जबकि राइड आर्म मीडियम तेज गेंदबाजी करते हैं.