scorecardresearch
Advertisement
खेल

T20 World Cup: नामीबिया को हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अब तक की 5 सबसे बड़ी जीत

T20 World Cup (Photo/PTI)
1/6

टीम इंडिया ने नामीबिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप की अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से मात दी. भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ये लगातार 10वीं जीत है. भारत ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया है. चलिए आपको वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की सबसे बड़ी 5 विजय के बारे में बताते हैं.
 

T20 World Cup (Photo/PTI)
2/6

नामीबिया के खिलाफ सबसे बड़ी जीत-
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराया. ये जीत भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के लिए सबसे बड़ी जीत है. इस जीत में ईशान किशन ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 24 गेंदों में 61 रन बनाए. जिसमें 4 छक्के और 5 चौके शामिल हैं.
 

T20 World Cup (Photo/PTI)
3/6

इंग्लैंड को 90 रनों से हराया-
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी जीत इंग्लैंड के खिलाफ थी. इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 90 रनों के विशाल अंतर से हराया था. ये मैच साल 2012 टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था. ये मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ था.

T20 World Cup (Photo/PTI)
4/6

ऑस्ट्रेलिया को 73 रनों से हराया-
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को तीसरी सबसे बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली है. टीम इंडिया ने साल 2014 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को 73 रनों से हराया था. ये मैच मीरपुर में खेल गया था. 

T20 World Cup (Photo/PTI)
5/6

जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराया-
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चौथी सबसे बड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली थी. भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराया था. ये मैच साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था. 

T20 World Cup (Photo/PTI)
6/6

इंग्लैंड को 68 रनों से हराया-
भारत की टी20 वर्ल्ड कप में 5वीं सबसे बड़ी जीत इंग्लैंड के खिलाफ थी. ये मुकाबला 2024 टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था. ये सेमीफाइनल का मुकाबला था. इसमें टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रनों से बड़े अंतर से हराया था.