Vaibhav Sooryavanshi (Photo/PTI)
Vaibhav Sooryavanshi (Photo/PTI)
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज भी टीम इंडिया ने जीत ली है. लेकिन आखिरी 2 मुकाबलों में न्यूजीलैंड के बेहतर प्रदर्शन भी तारीफ लायक है. टीम इंडिया ने ये सीरीज 3-2 से जीती है. इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को चोटिल खिलाड़ी ईशान किशन की जगह मौका देने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. दिग्गज क्रिकेटर रहे आकाश चोपड़ा ने सूर्यवंशी को बाहर रखने पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि क्या आप सूर्यवंशी को तभी खिलाएंगे, जब कोई चोटिल होगा? या जब कोई उपलब्ध नहीं होगा?
क्या चोटिल की जगह ही खेलेंगे सूर्यवंशी- चोपड़ा
आकाश चोपड़ा ने अपने यूटयूब चैनल पर कहा कि पिछल मैच में अभिषेक शर्मा ने 100 रन बनाए. जबकि वैभव सूर्यवंशी फिफ्टी से चूक गए. लेकिन बैटिंग बहुत अच्छी रही. सवाल यह था कि ईशान के फिट होने पर बाहर कौन जाएगा? उन्होंने कहा कि अगर आप इसे सैद्धांतिक तौर पर देखें तो जवाब सूर्यवंशी है. क्योंकि उनको ही चोटिल किशन की जगह टीम में लिया गया था. लेकिन यह मैच सीरीज का नतीजा तय नहीं करने वाला था.
आकाश चोपड़ा ने सवाल पूछा कि क्या आप वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ तभी खिलाएंगे, जब कोई चोटिल होगा या कोई उपलब्ध नहीं होगा.
सूर्यवंशी को घरेलू क्रिकेट में भेजो- चोपड़ा
आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठाया. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर सूर्यवंशी को रेग्युलर मौके नहीं मिलने हैं तो उनको घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए भेजना चाहिए.
सूर्यवंशी को लेकर क्या है रोडमैच- आकाश
आकाश चोपड़ा ने का कि टीम मैनेजमेंट को सामने आकर ये बताना चाहिए कि वैभव सूर्यवंशी को लेकर उसका रोडमैप और सोच क्या है? हो सकता है कि उन्होंने इसके बारे में पहले ही सोच लिया हो और योजना बना ली हो. लेकिन उन्होंने किसी को बताया नहीं है.
टीम इंडिया ने जीती सीरीज-
टीम इंडिया ने 3-2 से सीरीज जीत ली है. पहले तीन मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की. जबकि आखिरी दो मुकाबलों में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत हासिल की.
ये भी पढ़ें: