scorecardresearch

IND vs NZ 4th T20I Arshdeep Singh Record: 98 पारियों में 149 विकेट, अब सिर्फ 1 खिलाड़ी को आउट करते ही अर्शदीप सिंह रच देंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे भारत के पहले गेंदबाज

Arshdeep Singh Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाना है. इस मैच में टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाज अर्शदीप सिंह इतिहास रचेंगे. अर्शदीप सिंह बस एक विकेट लेते ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. 

Advertisement
Arshdeep Singh Arshdeep Singh

Ind vs NZ 4th T20I Arshdeep Singh Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. 3 मैच जीतकर भारत इस सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुका है. अब चौथा टी-20 मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाना है. ईडन पार्क मैदान पर टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इतिहास रचने उतरेंगे. जी हां, इस मैच में अर्शदीप सिंह सिर्फ एक विकेट लेते ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. अर्शदीप सिंह अभी तक 98 पारियों में 149 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. 

भारतीय गेंदबाजों में टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में अर्शदीप सिंह के बाद दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं. बुमराह के नाम 100 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 126 विकेट हैं. आपको मालूम हो कि टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान के नाम है. वह इस फॉर्मेट में 119 मैचों में 199 विकेट ले चुके हैं. इंग्लैंड के आदिल राशिद 153 मैचों में 171 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

यह उपलब्धि भी जुड़ेगी अर्शदीप सिंह के नाम 
आपको मालूम हो कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के तीन मुकाबलों में अर्शदीप सिंह अपने नाम 4 विकेट कर चुके हैं. ऑकलैंड में अर्शदीप सिंह के खाते में जैसे ही एक और विकेट आएगा, वह टी-20 इंटरनेशनल में 150 विकेट का आंकड़ा छू लेंगे. इस तरह से उनके नाम एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी. दरअसल, अर्शदीप जब न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में 1 विकेट लेते हैं तो उनका 150वां विकेट 99वीं पारी में आएगा. ऐसा होने पर अर्शदीप सिंह टी-20 इंटरनेशनल मैच में 100 से कम पारियों में 150 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे. आपको मालूम हो कि अभी तक सिर्फ दो स्पिन गेंदबाज 100 से कम पारियों में 150 टी-20 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर पाए हैं. श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने 90 पारियों में, जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान ने 92 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था.

सैंटनर भी 150 टी-20 इंटरनेशनल विकेट से सिर्फ एक कदम दूर
आपको मालूम हो कि ऑकलैंड में खेले जाने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में सिर्फ अर्शदीप ही 150 विकेट लेने के रिकॉर्ड के करीब नहीं हैं. न्यूजीलैंड के कप्तान और अनुभवी स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर भी 150 टी-20 इंटरनेशनल विकेट से सिर्फ एक विकेट दूर हैं. सैंटनर के नाम अब तक 141 मैचों में 149 विकेट दर्ज हैं.

टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज 

  • राशिद खान (अफगानिस्तान): 199 विकेट 
  • आदिल रशीद (इंग्लैंड): 171 विकेट
  • एहसान आदिल (हॉन्गकॉन्ग): 165 विकेट
  • ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड): 165 विकेट
  • टिम साउथी (न्यूजीलैंड): 164 विकेट
  • वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका): 163 विकेट
  • मुस्ताफिजुर रहमान (बांग्लादेश): 163 विकेट
  • एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया): 153 विकेट
  • अर्शदीप सिंह (भारत): 149 विकेट
  • साकिब अल हसन (बांग्लादेश): 149 विकेट
  • मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड): 149 विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड टीम का स्क्वॉड
न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर.