scorecardresearch

BCCI ने चुनी श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए टीम, वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह, तिलक वर्मा को दी गई कप्तानी

BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया है. 15 सदस्यों वाली इस टीम की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है. जबकि उपकप्तान रियान पराग को बनाया गया है. इस टीम में विस्फोटक बल्लेबाज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी जगह दी गई है.

Vaibhav Sooryavanshi Vaibhav Sooryavanshi

बीसीसीआई ने जून में होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया है. इस दौरान ट्राई नेशन वनडे सीरीज खेली जाएगी. 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है. जबकि रियाग पराग को उपकप्तान बनाया गया है. इस टीम में आईपीएल में धमाल मचाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह दी गई है.

श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान-
बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा की है. 15 खिलाड़ियों वाली इस टीम का कप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है. जबकि रियाग पराग को उपक्तान बनाया गया है. ये सीरीज इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए टीम के बीच खेली जाएगी. 

इस सीरीज के बाद टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 2 मल्टी-डे मुकाबले खेलेगी. इसके लिए बाद में टीम का ऐलान किया जाएगा.

IPL के इन युवा खिलाड़ियों को मिला मौका-
इंडिया ए टीम में उन खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिन्होंने आईपीएल के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. इसमें वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, आयुष बदोनी और हर्ष दुबे का नाम शामिल है. इसके अलावा विकेट के पीछे प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र जिम्मेदारी निभाएंगे. गेंदबाजी की बागडोर यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अरशद खान और अंशुल कंबोज के हाथों में होगी.

वैभव सूर्यवंशी को टीम में क्यों मिला मौका?
इंडिया ए टीम में विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है. 15 साल के इस खिलाड़ी को आईपीएल में धमाकेदार बल्लेबाजी का इनाम मिला है. वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अब तक 11 मैचों में 440 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया है. जबकि 2 अर्धशतक भी लगाए हैं. वैभव ने इस दौरान 40 छक्के और 38 चौके लगाए हैं.

वैभव  सूर्यवंशी इससे पहले अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं. इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 दिवसीय मैच में 58 गेंदों में शतक बनाया था. उन्होंने अंडर-19 एशिया कप, एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था.

इंड‍िया ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.

ये भी पढ़ें: