Rohit Sharma
Rohit Sharma
टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब चर्चा है कि उनको साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप की टीम में नहीं देखा जा रहा है. उनके रिटायरमेंट पर चर्चा हो रही है. इस बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है. आपको बता दें कि पिछली सीरीज में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था और अभी न्यूजीलैंड सीरीज के लिए मेहनत कर रहे हैं.
रोहित शर्मा के वायरल वीडियो में क्या है?
क्रिकेटर रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो Family Full House with Rohit Sharma शो का है. इस वीडियो में रोहित शर्मा से सवाल किया जाता है कि इमरजेंसी की स्थिति में आप किसको कॉल करेंगे, शुभमन गिल या श्रेयस अय्यर? इस सवाल के वजाब में रोहित शर्मा कहते हैं कि दोनों ही कप्तान हैं. शुभमन गिल अभी मेरा कप्तान है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप मुझे खेलना है. उसको खुश रखना पड़ेगा. इसके बाद रोहित शर्मा कहते हैं कि 2027 के बाद टी20 में कमबैक करना है तो श्रेयस अय्यर को खुश रखना पड़ेगा.
रोहित की जगह गिल को बनाया गया है कप्तान-
बीसीसीआई अक्टूबर 2025 में रोहित शर्मा को टीम इंडिया की वनडे कप्तानी से हटा दिया था. उनकी जगह शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था. इसका मकसद था कि नए कप्तान शुभमन गिल को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके.
39 साल के हो गए हैं रोहित शर्मा-
रोहित शर्मा 39 साल के हो गए हैं. ऐसे में वर्ल्ड कप 2027 में उनके खेलने को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. माना जा रहा है कि चयनकर्ता उनको अगले वनडे वर्ल्ड कप के लिए नहीं देख रहे हैं. हर तरफ इसकी चर्चा भी हो रही है. लेकिन रोहित शर्मा हार मानने को तैयार नहीं है. वो लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. अब तो उन्होंने 2027 वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा भी सार्वजनिक तौर पर जता दी है.
ये भी पढ़ें: