scorecardresearch

FIFA World Cup 2026 Argentina VS Spain: फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन भिड़ने को तैयार, मेसी-यामाल में पर होंगी नजरें, जानें भारत में कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकेंगे मैच? 

FIFA World Cup 2026 Timing: फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला न्यू जर्सी स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा. इस मैच में सभी फुटबॉल प्रेमियों की नजरें मेसी और यामाल पर होंगी. यहां आप जान सकते हैं भारत में कब, कहां और कैसे फ्री में फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देख सकते हैं?

FIFA World Cup 2026 Argentina VS Spain FIFA World Cup 2026 Argentina VS Spain

FIFA World Cup 2026 Timing For India: फुटबॉल प्रेमियों का इंतजार खत्म होने वाला है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भिड़ने के लिए अर्जेंटीनी और स्पेन की टीमें तैयार हैं. न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम (मेटलाइफ स्टेडियम) में विश्व विजेता का फैसला होगा. आपको मालूम हो कि अर्जेंटीना ने जहां सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फुटबॉल विश्व कप फाइनल का टिकट हासिल किया तो वहीं स्पेन की टीम फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची है. अर्जेंटीना के धाकड़ खिलाड़ी लियोनेल मेसी और स्पेन के लामिन यामाल पर सभी फुटबॉल प्रेमियों की नजरें होंगी. भारतीय फैंस फाइनल की टाइमिंग को लेकर कंफ्यूज हैं. यहां आप जान सकते हैं भारत में कब, कहां और कैसे फ्री में मैच देख सकेंगे? 

कितने बजे शुरू होगा भारत में मैच
स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फीफा विश्वकप का फाइनल मैच न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा. आपको मालूम हो कि यह स्टेडियम अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में स्थित है, जहां का मौजूदा टाइम भारत के टाइम (IST) से 9 घंटा और 30 मिनट पीछे है. न्यू जर्सी के स्थानीय समय के अनुसार फीफा विश्व कप का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई दिन रविवार को दोपहर में 3:00 बजे से शुरू होगा. आपको मालूम हो कि भारत का समय न्यू जर्सी से 9 घंटा और 30 मिनट आगे है. ऐसे में भारत में फीफा विश्वकप 2026 का फाइनल मैच 20 जुलाई (सोमवार) को रात में 12:30am बजे से देखा जा सकेगा.

कहां और कैसे फ्री में देख सकेंगे मैच
स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेले जाने वाले फीफा विश्वकप के फाइनल मुकाबले को यदि आप भारत में लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं तो इसके टीवी अधिकार ZEE के पास है. इस मैच का सीधा प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा. ऑनलाइन स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. भारत में फाइनल मैच का प्रसारण DD Sports पर भी किया जाएगा, जिसे DD फ्री डिश और कई डीटीएच प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में देखा जा सकता है. इसके अलावा कुछ टीवी सेवाओं और जियो टीवी जैसे प्लेटफॉर्म पर भी DD स्पोर्ट्स उपलब्ध है, जिससे आप फाइनल मैच का आनंद बिना अलग सब्सक्रिप्शन के उठा सकते हैं.

मेसी और यामाल दिखाएंगे कमाल 
आपको मालूम हो कि गोल स्कोरिंग में अर्जेंटीना के लिए कप्तान लियोनेल मेसी सबसे सफल रहे हैं. मेसी ने फीफा विश्वकप 2026 में अब तक 8 गोल दाग चुके हैं और वह गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं. उधर, स्पेन के लिए लामिन यामाल ने सबसे अधिक 6 गोल किए हैं. यामाल ने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. फाइनल मैच में भी इन दोनों खिलाड़ियों पर दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों की नजरें रहेंगी.

सर्वाधिक बार विश्व कप फाइनल खेलने वाली टीमें
1.
जर्मनी: 8                     
2. अर्जेंटीना और ब्राजील: 7                     
3. इटली: 6 
4. फ्रांस:4  
5. नीदरलैंड्स: 3                     
6. स्पेन, उरुग्वे, हंगरी, चेकोस्लाविया: 2

फाइनल मैच जीतते ही अर्जेंटीना रच देगा इतिहास 
अर्जेंटीना तीन बार विश्व कप ट्रॉफी (1978, 1986, 2022) जीत चुका है. अर्जेंटीन टीम लगातार दो खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बनने से सिर्फ एक कदम दूर है. आपको मालूम हो कि 1958 और 1962 में ब्राजील लगातार दो विश्व कप ट्राफी जीतने वाली अकेली टीम है. उधर, स्पेन की टीम दो बार विश्व कप फाइनल में पहुंची है. यह टीम सिर्फ एक बार 2010 में विश्वकप ट्रॉफी पर कब्जा जमा सकी है.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ऐसा रहा दोनों टीमों का फाइनल तक का सफर
अर्जेंटीना टीम

1. अल्जीरिया को 3-0 से हराया
2. ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
3. जॉर्डन को 3-1 से हराया
4. राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे को 3-2 से हराया
5. प्री क्वार्टर फाइनल में मिस्र को 3-2 से हराया
6. क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया
7. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया

स्पेन की टीम 
1. केप वर्डे से 0-0 से ड्रॉ खेला
2. सऊदी अरब को 4-0 से हराया
3. उरुग्वे को 1-0 से हराया
4. राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया
5. प्री क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को 1-0 से हराया 
6. क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराया
7. सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराया