वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराया (Photo/Twitter)
वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराया (Photo/Twitter) क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 30वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया. श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 241 रनों पर ऑलआउट हो गई. जबकि अफगानिस्तान ने इस टारगेट को 45.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम की तीसरी जीत है. इस जीत के बाद अफगानिस्तानी टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इस वर्ल्ड कप में कई उलटफेर करने वाली अफगानिस्तान की टीम कैसे सेमीफाइनल में जगह बना सकती है.
अंक तालिका में कहां है अफगानिस्तान-
इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने अब तक 6 मैच खेले हैं. जिसमें से 3 में जीत हासिल की है. इस तरह से 6 अंकों के साथ अफगानिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है. अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से 2 अंक पीछे है. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे और चौथे नंबर पर काबिज है. अभी अफगानिस्तान की टीम को नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलने हैं. इसी तरह से न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को भी 3-3 मैच खेलने हैं.
सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा अफगानिस्तान-
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सबसे पहले अफगानिस्तान की टीम को अपने बचे सभी तीनों मुकाबलों मे जीत हासिल करनी होगी. अफगानिस्तान को नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी सूरत में जीत हासिल करनी होगी. अगर अफगानिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया को मैच हरा देती है तो अफगानिस्तान टीम चाहेगी कि इंग्लैंड और बांग्लादेश में से भी कोई एक टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा दे. इस तरह से ऑस्ट्रेलिया के 10 अंक हो जाएंगे. जबकि तीसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड की टीम को साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलने हैं. ऐसे में अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ये भी जरूरी है कि न्यूजीलैंड की टीम अपने दो मैच हार जाए. जिससे उसके भी 10 अंक हो जाएंगे. इस तरह से अफगानिस्तान की टीम तीनों मुकाबले जीतकर 12 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. हालांकि अफगानिस्तान की टीम अभी सेमीफाइनल से काफी दूर है. लेकिन उम्मीदें जिंदा हैं.
श्रीलंका को 7 विकेट से दी मात-
श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 241 पर ऑलआउट हो गई. पाथुम निसांका ने 60 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली. जबकि कुसल मेंडिस ने 50 गेंदों में 39 रन बाए. सदीरा 36 रन बनाकर आउट हुहए. असलंका ने 22 रनों की पारी खेली. आखिर ओवर्स में तीक्षणा ने 29 और मैथ्यूज ने 23 रन बनाए. 242 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. एक रन के स्कोर पर ही अफगानिस्तान का पहला झटका लगा. गुरबाज बिना खाता खोले आउट हो गए. लेकिन इब्राहिम जादरान और रहमत ने दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की. जादरान ने 39 रन बनाए. रहमत शाह ने 74 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली. हशमतुल्लाह शाहिदी और उमरजई ने टीम को जीत तक पहुंचाया.
ये भी पढ़ें: