scorecardresearch

IND vs AUS: दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर, बुमराह को लेकर भी आई बड़ी अपडेट, जानिए

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 17 जनवरी दिन शुक्रवार से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली टेस्ट में अय्यर और बुमराह नहीं खेल पाएंगे.

Advertisement
Shreyas Iyer and Jaspreet Bumrah Shreyas Iyer and Jaspreet Bumrah
हाइलाइट्स
  • 17 फरवरी से शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट

IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है. नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने कंगारू टीम को एक पारी और 132 रनों से हरा दिया. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी ( शुक्रवार ) से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को बल्लेबाज श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer) और जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah ) को लेकर एक बड़ी खबर आई है. पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है.

पीठ की चोट के कारण टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर क्रिकेट मैदान से दूर हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में पहला टेस्ट ना खेलने वाले अय्यर की दूसरे मैच में भी खेलने की संभावनाएं कम ही हैं. फिलहाल अय्यर बेंगलुरू में एनसीए में ‘रिहैबिलिटेशन' में ट्रेनर एस रजनीकांत के साथ ट्रेनिंग कर रहे है. अय्यर को टीम इंडिया में वापसी करने के लिए फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ेगा. इसके अलावा उन्हें एक घरेलू मैच भी खेलना होगा. जानकारी के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने से पहले रविन्द्र जडेजा को भी घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी गई थी.

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस अपडेट

चोट के कारण लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे टीम इंडिया के यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह जल्द ही टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार, बुमराह ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर' से उबर रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेल सकते हैं. टीम मैनेजमेंट बुमराह को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती.

कब होगा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 का फाइनल

भारत और ऑस्ट्रेलिया की बीच चल रही टेस्ट सीरीज में अगर टीम इंडिया जीत हासिल कर लेती है, तो वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 का फाइनल खेलते हुए नजर आएंगी. बता दें कि टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल सात से 11 जून के बीच लंदन के ओवल स्टेडिमय में खेला जाएगा.