India vs England 4th T20I
India vs England 4th T20I
India vs England 4th T20I: भारतीय टीम एक बार फिर इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. दोनों टीमों के बीच गुरुवार को पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 0-2 से पीछे है. एक मैच बारिश के कारण रद्द हो चुका है. ऐसे में भारतीय टीम को सीरीज गंवाने से बचने के लिए हर हाल में चौथा मैच जीतना ही होगा. आपको मालूम हो कि श्रेयस अय्यर जब से भारतीय टीम के टी-20 कप्तान बने हैं, तब से भारत एक भी मैच नहीं जीत सका है. ऐसे में श्रेयस अय्यर और उनकी टीम दोनों ही जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी.
कब खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 9 जुलाई दिन गुरुवार को खेला जाएगा.
कहां खेला जाएगा मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेला जाएगा.
कितने बजे से शुरू होगा मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी रात 9:30 बजे से होगा.
कहां देखें लाइव टेलीकास्ट
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 HD, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 चैनलों पर देखा जा सकता है.
कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. आप भारत और इंग्लैंड के मैच का आनंद जियोहॉटस्टार पर भी ले सकते हैं.
फ्री में कैसे देख सकते हैं मैच
आपको मालूम हो कि यदि आपके पास सोनी लिव और जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले चौथे टी-20 मैच को डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में देख सकते हैं. आपको मालूम हो कि इसके लिए किसी अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है.
टी-20 सीरीज के लिए भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी.
टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, फिल साल्ट, विल जैक्स, जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, रेहान अहमद और जोश टंग.