Shreyas Iyer
Shreyas Iyer
आयरलैंड के बाद इंग्लैंड दौरा भी टीम इंडिया के लिए शुभ नहीं है. अब तक खेले गए 3 मैचों में से 2 में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया को 2-0 से हार का मुंह देखना पड़ा था. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन टीम की बुरी हालत है. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को टी20 इतिहास की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर अब तक पूरी तरह से विफल रहे हैं.
अय्यर की कप्तानी में 5 इंटरनेशनल मैच कोई जीत नहीं-
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया 5 टी20 मुकाबलों में मैदान पर उतरी है. हालांकि अब तक टीम इंडिया को एक बार भी जीत नहीं मिली है. टीम इंडिया को 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा है. पहले आयरलैंड जैसी कमजोर टीम ने टीम इंडिया 2-0 से हराया. उसके बाद इंग्लैंड लगातार 2 मुकाबलों में भारत को हरा चुका है. पिछले मुकाबले में इंग्लैंड से सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा.
IPL 2026 में आखिरी 7 मैचों में सिर्फ एक जीत-
श्रेयस अय्यर ने अब तक आईपीएल में बेहतरीन कप्तानी की है. लेकिन साल 2026 का सीजन इस खिलाड़ी के लिए बहुत ही खराब रहा. पंजाब किंग्स के कप्तान के तौर आखिरी 7 मुकाबलों की बात करें तो सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है. जबकि कप्तान के तौर पर 6 मुकाबलों में अय्यर को सामना करना पड़ा था.
इस तरह से कप्तान के तौर पर अय्यर को पिछले 12 मैचों में सिर्फ एक मैच में जीत मिली है. जबकि 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
IPL में जीत चुके हैं ट्रॉफी-
वैसे श्रेयस अय्यर का कप्तानी की रिकॉर्ड अच्छा रहा है. आईपीएल में एक बार में उन्होंने अपनी कप्तानी में ट्रॉफी जीती है. जबकि 3 बार फाइनल में टीम को पहुंचा चुके हैं. लेकिन साल 2026 उनके लिए कुछ खास नहीं रहा है. इस साल उनको हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड में सीरीज में हार का खतरा मंडरा रहा है. अगर सीरीज में हार से बचना है तो टीम को आखिरी दोनों मुकाबलों को जीतना होगा.
ये भी पढ़ें: