scorecardresearch

Galle Test: टीम इंडिया जीत पाएगी गॉल टेस्ट या मौसम देगा दगा? जानें कितनी है बारिश की संभावना

IND vs SL 1st Test Day 5 Weather: श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्‍ट में भारत काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गया है. टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा है. अब देखना है टीम इंडिया जीत पाएगी गॉल टेस्ट या मौसम दगा देगा.  AccuWeather के अनुसार, 19 अगस्त यानी भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट के आखिरी दिन अधिकतर समय तक बारिश होने की आशंका जताई गई है. 

Advertisement
Team India (Photo: PTI) Team India (Photo: PTI)

India vs Sri Lanka Day 5 Weather: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा है. मैच के आखिरी दिन श्रीलंका को जीत के लिए 288 रन बनाने हैं. अब देखना है टीम इंडिया जीत पाएगी गॉल टेस्ट या मौसम दगा देगा.  

कैसा रहेगा मौसम 
एक्‍यूवेदर (AccuWeather) के अनुसार, 19 अगस्त यानी भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट के आखिरी दिन अधिकतर समय तक बारिश होने की आशंका जताई गई है. एक्‍यूवेदर ने बुधवार को 75 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान जताया है. काले बादल दिनभर छाए रहेंगे. तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.  

...तो मैच हो जाएगा रद्द
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को मैच के पहले सेशन के दौरान गॉल में बारिश होने की बहुत अधिक संभावना है. भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे बारिश की संभावना 49% है. फिर सुबह 11 बजे बारिश की आशंका बढ़कर 52% हो जाएगी. दोपहर 12 बजे बारिश की संभावना 58% से 60% के करीब है. टीम इंडिया और भारत के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि लंच के बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है. दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच बारिश की संभावना घटकर सिर्फ 20% से 25% रह जाएगी. ऐसे में टीम इंडिया के पास दूसरे और तीसरे सेशन में बाकी बचे विकेट चटकाने और गॉल में 1-0 की अजेय बढ़त बनाने के लिए बड़ा मौका होगा. आपको मालूम हो कि टेस्ट मैच में बारिश या किसी अन्य वजह से खेल पूरा नहीं हो पाता है तो मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया जाता है. ऐसे में पांचवें दिन गॉल टेस्ट में बारिश ने खेल बिगाड़ा तो मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया जाएगा.

इतना बड़ा रन चेज कभी नहीं हुआ
टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य रखा है. आपको मालूम हो कि गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में इतना बड़ा लक्ष्य कभी चेज नहीं किया जा सका है. इस मैदान पर 342 रनों से ज्यादा का टारगेट कभी चेज नहीं हुआ है. श्रीलंका टीम अपने इस घरेलू मैदान पर कभी भी 300 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है. ऐसे में भारत की जीत पक्की मानी जा रही है. 

भारत ने पहली पारी में बनाए थे 462 रन
भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे. इसके बाद श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 284 रन ही बना सकी. इस तरह से भारत को पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल हुई. भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए. इसके बाद श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा गया.

टीम इंड‍िया की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान),  लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.