Test Series between India and Sri Lanka will be Played Starting 15 August 2026. (Photo: Getty)
Test Series between India and Sri Lanka will be Played Starting 15 August 2026. (Photo: Getty)
India vs Sri Lanka Test Series: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका में है. टीम इंडिया को दो टेस्ट मैचों की सीरीज श्रीलंका से खेलनी है. इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 से 19 अगस्त के बीच खेला जाएगा और दूसरा और अंतिम मैच 23 से 27 अगस्त 2026 के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.
टीम इंडिया के खिलाड़ी शुभमन गिल के नेतृत्व में इस सीरीज को जीतने के लिए तैयार हैं. टीम इंडिया के लिए यह सीरीज बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए भारत को हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. हम आपको बता रहे हैं कि यह टेस्ट मैच कितने बजे से शुरू होगा और आप इस मुकाबले को कहां फ्री में देख सकते हैं?
पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक खेला जाएगा.
कहां खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह श्रीलंका के प्रमुख टेस्ट क्रिकेट मैदानों में से एक है.
कितने बजे शुरू होगा टेस्ट मैच: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले टॉस होगा. टॉस सुबह 9:30 बजे होगा.
टीवी पर कहां देख सकते हैं मैच: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. टीवी पर मैच देखने वाले दर्शक सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर लाइव मुकाबला देख सकते हैं.
मोबाइल पर कहां देख सकते हैं लाइव मैच: भारत और श्रीलंका टेस्ट मैच को जो क्रिकेट प्रेमी मोबाइल या दूसरे डिजिटल डिवाइस पर देखना चाहते हैं, वे SonyLIV के जरिए भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. आपको मालूम हो कि लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत हो सकती है.
भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच फ्री में कहां देखें: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच का फ्री में लाइव प्रसारण आप डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. यदि आपके घर में डीडी फ्री डिश का कनेक्शन है तो आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इस मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं.
टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों की स्क्वाड
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान.
श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांडीमल, पसिंदु सूर्यबंधारा, सोनल दिनूषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशारा नुवांथा, मिलान रत्नायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.