scorecardresearch

India Defeats Afghanistan in First T20: अभिषेक और ईशान का चला बल्ला! भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, टीम इंडिया ने 13.4 ओवर में ही चेज किया 157 रनों का टारगेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Score: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी और अभिषेक शर्मा व ईशान किशन की बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 7 विकेट से जीत लिया. टीम इंडिया ने 13.4 ओवर में ही 157 रनों का टारगेट चेज कर लिया. 

Advertisement
India Defeats Afghanistan in First T20 India Defeats Afghanistan in First T20

India vs Afghanistan T20: टीम इंडिया एक बार फिर अफगानिस्तान को हराने में सफल रही. भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को भारत ने 7 विकेट से जीत लिया. इस तरह से टी-20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान को हमेशा हराने का रिकॉर्ड भारत ने कायम रखा. इस सरीजी के पहले मैच को लेकर भारत अब तक अफगानिस्तान से 10 टी-20 मैच खेल चुका है. इसमें से भारत को 9 मैचों में जीत मिली है, एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था.

भारतीय टीम ने बनाई 1-0 की बढ़त
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने 13.4 ओवर में 3 विकेट पर 157 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. इस तरह से भारतीय टीम ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

अभिषेक शर्मा ने अफगान के गेंदबाजों को जमकर धोया
अभिषेक शर्मा ने अफगान के गेंदबाजों को जमकर धोया. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों में 50 रन बना डाले. अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से कुल 82 रन बनाए. ईशान किशन ने भी बल्ले से दम दिखाया. ईशान ने 33 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए. संजू सैमसन 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर नाबाद आठ और तिलक वर्मा तीन रन बनाकर नाबाद रहे. अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी ने दो विकेट झटके, जबकि अजमातुल्लाह ओमरजई को एक विकेट मिला. 

अफगान टीम की शुरुआत रही बेहद खराब 
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. जसप्रीत बुमराह ने मुकाबले की अपनी दूसरी गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज (0) को पवेलियन भेज दिया. उस समय तक टीम के खाते में सिर्फ 5 रन थे. इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल ने कप्तान इब्राहिम जादरान के साथ मोर्चा संभाला. दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 32 रन की साझेदारी की. टीम ने 38 के स्कोर पर जादरान के रूप में दूसरा विकेट गंवाया, जो 10 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 43 रन तक सेदिकुल्लाह अटल (13), गुलबदीन नायब (2) और दरवेश रसूली (2) भी अपना विकेट गंवा बैठे. मोहम्मद नबी ने अजमतुल्लाह उमरजई के साथ छठे विकेट के लिए 56 गेंदों में 83 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचा दिया. मोहम्मद नबी 27 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए.  अजमतुल्लाह 44 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 64 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता हाथ लगी.

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, डारविश रसूली, अजमातुल्लाह ओमरजई, गुलबदिन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी.