IND-WI and IND-PAK Matches
IND-WI and IND-PAK Matches
3 October 2026 IND-PAK and IND-WI matches: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 3 अक्टूबर 2026 का दिन ऐतिहासिक दिन है. जी हां, इस दिन टीम इंडिया दो इंटरनेशनल मैच खेलेगी. 28 साल बाद ऐसा संयोग बना है. भारतीय टीम शनिवार सुबह एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल के लिए जंग लड़ेगी तो दोपहर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा ODI जीतकर क्लीन स्वीप करने मैदान पर उतरेगी. एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व जहां श्रेयस अय्यर करेंगे तो वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथ में होगी.
भारत ने 1998 में एक ही दिन खेले थे दो मैच
आपको मालूम हो कि भारत ने 1998 में भी एक दिन में दो मुकाबले खेले थे. 12 सितंबर 1998 को भारत की एक टीम ने कुआलालंपुर में कॉमनवेल्थ गेम्स के ग्रुप मैच में कनाडा का सामना किया था. भारत ने यह मैच 112 रनों से जीता था. आपको मालूम हो कि भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 157 रन बनाए थे. जवाब में कनाडा की टीम 45 रन पर ऑलआउट हो गई थी. 12 सितंबर 1998 को ही टोरंटो में भारत और पाकिस्तान के बीच सहारा 'फ्रेंडशिप' कप का पहला वनडे खेला गया गया था. भारत ने इस मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था. इस तरह से भारत ने दोनों ही मैच में जीत हासिल की थी.
भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए जंग
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. यह मुकाबला गोल्ड मेडल के लिए होगा. भारतीय समय के अनुसार मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा. आपको मालूम हो कि पाकिस्तान ने एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट के फाइनल में जगह सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराते हुए बनाई है. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था. उधर, भारतीय टीम ने मेंस क्रिकेट इवेंट के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से हराते हुए फाइनल में जगह पक्की की. अब दोनों टीमें गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी.
इंडिया-पाक मैच भारत में कहां देख सकेंगे लाइव
भारत में एशियन गेम्स 2026 का टेली कास्ट Sony Sports Network पर किया जा रहा है. ऐसे में भारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मुकाबले को Sony Sports Network के चैनलों पर लाइव देखा जा सकेगा. ऑनलाइन देखने वाले दर्शक SonyLIV पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
वेस्टइंडीज को हरा क्लीन स्वीप करने मैदान पर उरतेगी भारतीय टीम
एशियन गेम्स के फाइनल के कुछ घंटे बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हरा क्लीन स्वीप करने मैदान पर उरतेगी. आपको मालूम हो कि भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को पहले ही दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमा चुका है. अब आखिरी मैच में कप्तान शुभमन गिल की नजर क्लीन स्वीप करने पर होगी.
कहां और कब खेला जाएगा मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले 1:30 बजे होगा.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मैच को कैसे देख सकते हैं
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इस मैच को मोबाइल पर जियो हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल.
वेस्टइंडीज टीम
शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडेन सील्स, कीमो पॉल, शमर जोसेफ, विटेल लॉज.