
Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला आज यानी 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा. इसको लेकर दोनों टीमों ने पूरी तैयारी की है. वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम इंडिया की ओपनर जोड़ी कौन सी होगी? भले ही टीम मैनेजमेंट सूर्यवंशी को बेंच पर बिठाना चाहता है. लेकिन उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है. विदेशी धरती पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने उनका रिकॉर्ड बेहतर रहा है. फैंस को उम्मीद है कि सूर्यवंशी को प्रदर्शन के आधार पर टीम में जरूर जगह मिलेगी.
3 सीरीज, एक प्लेयर ऑफ द सीरीज, एक गोल्ड-
वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक सिर्फ 3 टी20 सीरीज में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में शामिल रहे हैं. इसमें से 2 सीरीज में टीम इंडिया को जीत मिली है. एक सीरीज में वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए हैं. जबकि एक सीरीज में गोल्ड मेडल हासिल किया है. जबकि संजू सैमसन ने इस दौरान 4 टी20 सीरीज में हिस्सा लिया है. जबकि अभिषेक शर्मा ने 5 सीरीज में हिस्सा लिया है. जबकि एक बार प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है.

विदेशी धरती पर बेस्ट ओपनर-
वैभव सूर्यवंशी को अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट विदेशी धरती पर ही खेलने को मिला है. जिसमें वो सबसे बेस्ट रहे हैं. सूर्यवंशी ने अब तक 3 सीरीज खेली है. उसमें उन्होंने 246 रन बनाए हैं. अगर विदेशी धरती की बात करें तो पिछली 8 टी20 मैचों में संजू सैमसन ने सिर्फ 46 रन बनाए हैं. जबकि अभिषेक शर्मा ने इतने ही मैचों में 116 रन बनाए हैं. इस तरह से विदेशी धरती पर बेस्ट प्रदर्शन वैभव सूर्यवंशी का है.

फैंस को उम्मीद है कि विदेशी धरती पर उनके प्रदर्शन के आधार पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया में उनको जगह मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: