scorecardresearch

India vs New Zealand T20I: भारत आज न्यूजीलैंड से भिड़ने को तैयार! ये हैं टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Most Run In T20 Match: भारत टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों देशों के बीच मुकाबला रविवार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. आइए भारत-न्यूजीलैंड टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं. 

Suryakumar Yadav and Ishan Kishan (File Photo: PTI) Suryakumar Yadav and Ishan Kishan (File Photo: PTI)

IND vs NZ Most Run In T20 Match: भारत के क्रिकेट प्रेमी जिस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह आज आ गई है. टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर लगातार दूसरी बार कप पर कब्जा जमाना चाहेगी. इस महामुकाबला को शुरू होने से पहले आइए भारत-न्यूजीलैंड टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं. 

1. सूर्यकुमार यादव: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं. सूर्या ने 13 मैच की 13 पारी में 58.44 की औसत और 170 की स्ट्राइक रेट से 526 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यकुमार ने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. सूर्या का न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 111 रन है.

2. रोहित शर्मा: भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं. रोहित ने 17 पारी में 34.06 की औसत और 141.16 की स्ट्राइक रेट से कुल 511 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने 6 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 80 रन है. आपको मालूम हो कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रोहित शर्मा संन्यास ले चुके हैं. 

3. कॉलिन मुनरो: भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर कॉलिन मुनरो हैं. कॉलिन मुनरो ने 12 पारी में 38.72 की औसत और 148.95 की स्ट्राइक रेट से कुल 426 रन बनाए हैं. मुनरो ने 3 अर्धशतक और 1 शतक लगाए हैं. मुनरो का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 109 रन है.

4. टिम साइफर्ट: भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर टीम साइफर्ट हैं. इन्होंने 15 पारी में 32.69 की औसत और 148.60 की स्ट्राइक रेट 425 रन बनाए हैं. टिम साइफर्ट ने इस दौरान 4 अर्धशतक लगाए हैं. टिम का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 84 रन है.

5. केन विलियमसन: भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पांचवें स्थान पर केन विलियमसन हैं. केन ने 13 पारी में 34.91 की औसत और 130.12 की स्ट्राइक रेट से 419 रन बनाए हैं. इसमें उनके 3 अर्धशतक शामिल हैं. केन का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 95 रन है.

6. मार्टिन गप्टिल: भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में छठवें स्थान पर मार्टिन गप्टिल हैं. मार्टिन ने 16 पारी में 23.75 की औसत और 131.03 की स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाए है. इसमें उनके 2 अर्धशतक शामिल हैं. मार्टिन का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 70 रन है.

भारत और न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों का भी अच्छा रहा है प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में ईशान किशन ने 11 मैचों में 155.88 की स्ट्राइक रेट से 318 रन बनाए हैं. अर्शदीप सिंह ने 18.11 की औसत से 17 विकेट लिए हैं. जसप्रीत बुमराह ने 14 पारियों में 23.37 की औसत से 16 विकेट लिए हैं. न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी ने भारत के खिलाफ 23.8 की औसत से 25 मैचों में 30 विकेट लिए हैं. मिचेल सैंटनर ने 26 मैच की 26 पारियों में 30.43 की औसत से 23 विकेट लिए हैं.