scorecardresearch

T20 World Cup 2026 Prize Money: टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश, जानें उपविजेता और अन्य टीमों को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T-20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को खेला जाएगा. इस मुकाबले में जो भी टीम विजेता बनेगी उस पर पैसों की बारिश होगी. आइए जानते हैं उपविजेता और अन्य टीमों को कितनी मिलेगी प्राइज मनी.

T20 World Cup 2026 Prize Money T20 World Cup 2026 Prize Money

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेलने के लिए दो टीमें तय हो गई हैं. भारत ने जहां इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाया है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची है. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में जो भी टीम विजेता बनेगी उसे कप तो मिलेगा ही उस पर पैसों की बारिश भी होगी. आइए जानते हैं उपविजेता और अन्य टीमों को कितनी प्राइज मनी मिलेगी.

कुल 20 टीमों ने लिया था हिस्सा 
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. 18 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं और अब सिर्फ दो टीमें इंडिया और न्यूजीलैंड की बची हुई हैं. इन दोनों टीमों पर तो पैसों की बारिश होगी ही सेमीफाइनल से बाहर होने वाली टीमों को भी अच्छी-खासी इनामी रकम मिलेगी. इसका मतलब है कि हारने वाली टीम को भी खूब पैसे मिलेंगे. 

कितनी मिलेगी प्राइज मनी 
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी-20 विश्व कप 2026 के लिए लगभग 120.37 करोड़ रुपए का प्राइज पूल निर्धारित किया है. आपको मालूम हो कि आधिकारिक राशि डॉलर में घोषित की जाती है, लेकिन हम अपने पाठकों की सुविधा के लिए इसे रुपए में अनुमानित रूप में बता रहे हैं. एक्सेंज रेट में उतार-चढ़ाव के कारण अंतिम राशि में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है. भारत ने जब टी-20 विश्व कप 2024 का विजेता बना था, उस समय टीम इंडिया को करीब 20.4 करोड़ रुपए मिले थे. इस बार राशि में बड़ा इजाफा किया गया है. टी-20 विश्व कप 2026 की विजेता टीम को 27 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि मिल सकती है. उपविजेता यानी रनरअप टीम को लगभग 14.65 करोड़ रुपए मिल सकते हैं. 

ICC ने इस विश्व कप में प्रत्येक मैच जीतने पर हर टीम को 31154 डॉलर यानी करीब 28.50 लाख रुपए बोनस रकम देने की व्यवस्था की ही. इसका मतलब है कि किसी एक मैच को जीतने वाली टीम को भी कुछ न कुछ रुपए मिलेंगे ही. सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को इनामी रकम के रूप में 790000 यूएस डॉलर  यानी करीब 7.24 करोड़ रुपए मिलेंगे. इसमें बोनस राशि जुड़ने के बाद यह पैसा करीब 1008078 यूएस डालर यानी करीब 9.23 करोड़ रुपए बैठता है. इसी फॉर्मूले के हिसाब से दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम इंग्लैंड को भी इनामी रकम दी जाएगी. पांचवें से 12वें स्थान तक रहने वाली टीमों को लगभग 3.48 करोड़ रुपए मिलेंगे.