scorecardresearch

6 सीरीज, 8 मैच.. वैभव सूर्यवंशी को क्यों करना पड़ रहा इतना इंतजार? रांची में मौका मिलने की उम्मीद

रांची में टीम इंडिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबला है. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के खेलने की उम्मीद है. फैंस को लगता है कि संजू सैमसन की जगह सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है.

Advertisement
Vaibhav Sooryavanshi Vaibhav Sooryavanshi

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा. लखनऊ में पहले मुकाबल में भारत ने जीत दर्ज की है. रांची मैच में वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस की नजरें प्लेइंग इलेवन पर टिकी हैं. संजू सैमसन के लगातार फ्लॉप शो के बाद फैंस को उम्मीद है कि रांची टी20 में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिलेगी.

वैभव सूर्यवंशी को रांची में मिलेगा मौका?
रांची के JSCA स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की उम्मीद है. फैंस का मानना है कि इस मुकाबले में सूर्यवंशी खेलते देख सकते हैं, क्योंकि संजू सैमसन का प्रदर्शन कुछ मैचों में ठीक नहीं रहा है. अगर सूर्यवंशी को टीम में जगह मिलती है तो ज्यादा उम्मीद है कि संजू सैमसन को टीम से बाहर बैठना पड़ सकता है.

संजू का फ्लॉप शो-
टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन पिछले कुछ मैचों से फ्लॉप साबित हो रहे हैं. पिछले 44 मैचों में संजू सैमसन ने सिर्फ 29 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी के फैंस को उम्मीद है कि संजू को बाहर किया जाएगा और उनकी जगह बेबी बॉस को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा.

6 टी20 सीरीज, 8 मैच-
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक सिर्फ 8 टी20 मुकाबले खेले हैं. सूर्यवंशी को अब तक 6 टी20 सीरीज में टीम में शामिल किया गया है. लेकिन उनको सिर्फ 8 मुकाबलों में ही खेलने के मौके मिले हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सूर्यवंशी को लगातार कितना इंतजार कराया जा रहा है.

हालांकि जब भी सूर्यवंशी को खेलने का मौका है, उन्होंने बल्ले से खुद को साबित किया है. उन्होंने अपने छोटे से करियर में 246 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 81 रन है. उनका औसत 30.75 का रहा है.

ये भी पढ़ें: