scorecardresearch

43 गेंद, 102 रन! श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी, वेस्टइंडीज को दी मात

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. कप्तान श्रेयस अय्यर ने तूफानी शतक लगाया. अय्यर ने सिर्फ 43 गेंदों में 102 रन बनाए. इस दौरान अय्यर ने 6 छक्के भी लगाए.

Advertisement
Shreyas Iyer (Photo/PTI) Shreyas Iyer (Photo/PTI)

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट के बड़े अंतर से हराया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़ बना ली है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने धमाकेदार शतक लगाया.

अय्यर ने दिलाई टीम इंडिया को जीत-
टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले टी20 मुकाबले में तूफानी पारी खेली. अय्यर ने सिर्फ 43 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली. इस दौरान अय्यर ने 6 छक्के लगाए और 10 बार गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा. इस दौरान अय्यर का स्ट्राइक रेट 237.21 का रहा.

कप्तान अय्यर के अलावा ईशान किशन ने 27 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली. उन्होंने 5 चौके लगाए. उधर, अभिषेक श्मा ने 10 गेंदों में 21 रन बनाए. इस दौरान एक छक्के और 3 चौके लगाए.

टीम इंडिया ने दर्ज की 8 विकेट से जीत-
पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 19.1 ओवर में 171 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. कप्तान शाई होम ने 37 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. इस दौरान होप ने 2 छक्के और 6 चौके लगाए. जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 34 गेंदों में 56 रन बनाए. उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके लगाए.

171 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सिर्फ 29 रन के स्कोर पर तीसरे ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हो गए. इसके बाद अभी कुल स्कोर में 6 रन और जुड़े थे कि 35 रन के कुल स्कोर पर संजू सैमसन भी चलते बने. हालांकि इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी संभाली और कोई विकेट नहीं गिरने दिया. दोनों खिलाड़ियों ने टीम को जीत तक पहुंचाया.

नमन धीर ने 3 विकेट लिए-
टीम इंडिया की तरफ से नमन धीर ने 3 खिलाड़ियों का आउट किया. इसके अलावा अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 2-2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. अर्शदीप सिंह और मयंक यादव ने एक-एक खिलाड़ियों को आउट किया.

ये भी पढ़ें: