IPL 2026 RR
IPL 2026 RR
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने क्वालिफायर मुकाबले में जगह बना ली है. RR ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली. सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन बनाए. इस दौरान 15 साल के इस खिलाड़ी ने 12 छक्के लगाए और 5 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा. इस शानदार खेल की वजह से सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
सूर्यवंशी के खेल ने सबका दिल जीत लिया. लेकिन इस मैच में सूर्यवंशी के अलावे कुछ और भी प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया. जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली. इस लिस्ट में ध्रुव जुरेल, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, यश राज और नांद्र बर्गर का नाम शामिल है. इन खिलाड़ियों ने भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया.
ध्रुव जुरेल-
राजस्थान रॉयल्स के क्वालिफायर मुकाबले में पहुंचाने में वैभव सूर्यवंशी के अलावा ध्रुव जुरेल का भी अहम योगदान रहा. एलिमिनेटर मुकाबले में ध्रुव ने भी अहम पारी खेली. ध्रुव ने 50 रन की पारी खेली. इस दौरान जुरेल ने सिर्फ 21 गेंदों का सामना किया. जुरेल ने 3 छक्के और 5 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 238.10 का रहा.
रियान पराग-
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने इस मैच में छोटी पारी खेली. लेकिन ये पारी काफी अहम रही. कप्तान रियान पराग ने 12 गेंदों में 26 रन बनाए. इस दौरान रियान ने 2 छक्के और 2 चौके लगाए. रियान का स्ट्राइक रेट 216.67 का रहा.
जोफ्रा आर्चर-
जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी का कमान संभाली. आर्चर ने इस अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के 3 खिलाड़ियों को आउट किया. हालांकि वो थोड़ा महंगे साबित हुए. लेकिन विकेट लेकर विरोधी टीम को दबाव में ला दिया. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी कौर 58 रन खर्च किए.
नांद्र बर्गर-
गेंदबाज नांद्र बर्गर ने 3 ओवर की गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने 26 खर्च किए. बर्गर ने 2 विकेट हासिल किए. जबकि यश राज ने 4 ओवर की गेंदबाजी की और 1 खिलाड़ी को आउट किया. हालांकि उन्होंने 39 रन खर्च किए.
मशहूर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 3 ओवर की गेंदबाजी की और 2 खिलाड़ियों को आउट किया. जबकि सुशांत मिश्रा ने भी 2 खिलाड़ी को पवेलियन भेजा.
ये भी पढ़ें: