
IPL
IPL
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है. दूसरे फेज की शुरुआत 13 अप्रैल से होगी और ये 24 मई तक चलेगा. बीसीसीआई ने इस महीने की शुरुआत में पहले फेज का शेड्यूल जारी किया था. आपको बता दें कि 28 अप्रैल से आईपीएल शुरू हो रहा है.
IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी-
बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है. दूसरा फेज 13 अप्रैल से 24 मई तक चलेगा. दूसरे फेज का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. इस चरण में 8 दिन एक दिन में 2 मैच खेले जाएंगे. दोपहर के मुकाबले 3.30 बजे और शाम के मैच 7.30 बजे से खेले जाएंगे.
12 स्टेडियम में खेले जाएंगे 50 मैच-
दूसरे फेज में 12 स्टेडियम में मुकाबले खेले जाएंगे. इस दौरान 50 मैच खेले जाएंगे. दूसरे फेज में मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में मुकाबले खेले जाएंगे.

कहां कितने मैच खेले जाएंगे-
पंजाब किंग्स अपने घरेलू मुकाबले न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी. इस दौरान धर्मशाला में 3 मैच खेले जाएंगे. राजस्थान रॉयल्स जयपुर में 4 होम मैच खेलेगी. आरसीबी को बेंगलुरु में 3 और रायपुर में 3 मैच खेलना है.

बाद में होगा प्लेऑफ मैचों के शेड्यूल का ऐलान-
लीग मुकाबलों का ऐलान हो चुका है. लेकिन प्ले ऑफ मैचों के वेन्यू का ऐलान अभी नहीं हुआ है. प्ले ऑफ मैचों के लिए शेड्यूल का ऐलान बाद में होगा. आपको बता दें कि 28 मार्च को आईपीएल 2026 का आगाज हो रहा है.
ये भी पढ़ें: