DC vs GT (Photo/PTI)
DC vs GT (Photo/PTI)
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 14वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले का फैसला आखिरी बॉल पर हुआ. आखिरी 2 बॉल पर दिल्ली को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे. क्रीज पर डेविड मिलर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद थे. फैंस दिल्ली की जीत पक्की मान रहे थे. लेकिन गुजरात के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बाजी पलट दी. 5वीं गेंद पर मिलर ने सिंगल लेने से इनकार कर दिया. अब आखिरी बॉल पर जीत के लिए 2 रन की जरूरत थी. इसी वक्त गेंदबाज को गुजरात के कप्तान की सलाह की जरूरत महसूस हुई.
आखिरी गेंद से पहले गिल ने बनाई रणनीति-
गुजरात की तरफ से आखिरी ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने फेंका. आखिरी ओवर में जीत के लिए दिल्ली को 13 रनों की दरकार थी. लेकिन प्रसिद्ध की गेंदबाजी की बदौलत मैच रोमांचक होता चला गया. आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन की जरूरत थी. इस आखिरी गेंद के लिए कप्तान शुभमन गिल और गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने रणनीति बनाई. आखिरी बॉल से पहेल बीच मैदान में दोनों बातचीत की और रणनीति बनाई. इस रणनीति की कामयाबी पूरी दुनिया ने देखी.
आखिरी गेंद से पहले क्या हुई थी बातचीत?
मैच के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि आखिरी बॉल से पहले गेंदबाजी प्रसिद्ध कृष्णा के साथ उनकी क्या बातचीत हुई थी? दोनों ने क्या रणनीति बनाई थी? आखिरी गेंद से पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबी बातचीत हुई थी. शुभमन गिल ने बताया कि हम बस इस बात पर बात कर रहे थे कि यॉर्कर फेंका जाए या स्लोअर फेंका जाए. उन्होंने कहा कि आप जानते हैं, हमने तय किया कि विकेट जैसा खेल रहा है, उसे देखते हुए, अगर आप अच्छी स्लोअर गेंद फेंकते हैं तो उसपर चौका लगाना मुश्किल होगा.
रणनीति के मुताबिक गेंदबाज-
प्रसिद्ध कृष्णा ने रणनीति के मुताबिक गेंदबाजी की. कृष्णा ने आखिरी गेंद स्लोअर बाउंसर फेंकी. जिसपर मिलर गच्चा खा गए. गेंद बैट पर टच तक नहीं हुई और विकेट कीपर के पास चली गई. इस बीच मिलर रन लेने के लिए दौड़ पड़े. हालांकि विकेट कीपर बटलर ने तुरंत गेंद विकेट की तरफ फेंक दी और कुलदीप यादव रन आउट हो गए. इसके साथ ही इस रोमांचक मैच को गुजरात टाइटंस ने जीत लिया.
आखिरी गेंद पर गुजरात ने हराया-
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में दिल्ली ने शानदार बल्लेबाजी की. आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 13 रनों की जरूरत थी. लेकिन डेविड मिलर आखिरी गेंद पर 2 रन नहीं बना पाए और दिल्ली मैच हार गई. दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 208 रन ही बना सकी.
ये भी पढ़ें: