scorecardresearch

IPL 2026: कोलकता और पंजाब का मैच रद्द, वापस मिलेगा टिकट का पैसा? क्या है नियम

IPL 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. अब सवाल उठा रहा है कि क्या दर्शकों को टिकट का पैसा रिफंड मिलेगा? बीसीसीआई के नियम के मुताबिक कुछ परिस्थितियों में ही टिकट का पैसा वापस मिलता है. चलिए उनके बारे में बताते हैं.

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings match cancelled Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings match cancelled

आईपीएल 2026 में रोमांचक मुकाबले चल रहे हैं. लेकिन इस सीजन का 12वां मैच बारिश के चलते रद्द हो गया और दर्शकों को मायूस होना पड़ा. ये मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच होना था. मैच की शुरुआत भी हो गई थी. लेकिन 3.4 ओवर के बाद मैच रोकना पड़ा. बारिश की वजह से मैच में खलल पड़ा, उसके बाद मैच रद्द करना पड़ा. अब सवाल उठ रहा है कि क्या दर्शकों को टिकट का पैसा वापस मिलेगा? चलिए जानते हैं कि आईपीएल का क्या नियम है?

पंजाब और कोलकाता का मैच हुआ रद्द-
आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में मैच खेला जा रहा था. खेल शुरू भी हो गया था. लेकिन जब 3.4 ओवर का खेल हो चुका था, तभी बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा. धीरे-धीरे समय बीतता गया, लेकिन बारिश का असर कम नहीं हुआ. आखिरकार मैच रद्द करना पड़ा. मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दिए गए.

मैच रद्द होने से दर्शक मायूस हो गए. जिन दर्शकों ने काफी पैसा खर्च करके टिकट खरीदा था, उनका समय और टिकट बर्बाद हो गया. लेकिन क्या मैच रद्द होने पर टिकट का पैसा वापस मिलेगा या उनका पैसा डूब जाएगा? इसको लेकर क्या नियम है. चलिए जानते हैं.

पैसा वापसी का क्या है नियम?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नियम के मुताबिक अगर मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है तो दर्शकों का पैसा वापस किया जाएगा. लेकिन अगर मैच में एक भी गेंद फेंकी जा चुकी है तो पैसा वापस नहीं किया जाएगा. आपको बता दें कि कोलकाता और पंजाब के बीच मुकाबले में 22 गेंद फेंकी जा चुकी थी. इसलिए दर्शकों को उनके टिकट का कोई पैसा नहीं मिलेगा. आईपीएल के इस सीजन के शुरुआत में बीसीसीआई ने प्लेइंग कंडीशंस और टिकट नियमों का ऐलान किया था. 

ये भी पढ़ें: