scorecardresearch

सरफराज खान ने IPL में रचा इतिहास, धमाकेदार बल्लेबाजी से बनाया अनोखा रिकॉर्ड

IPL 2026 के 11वें मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ सीएसके के बल्लेबाज सरफराज खान ने इतिहास बनाया है. सरफराज ने नंबर-4 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए पावरप्ले में अर्धशतक बनाया. आईपीएल में ऐसा कारनामा आज तक कोई भी नहीं कर पाया है. सरफराज खान ने 24 गेंदों में 50 रन की पारी खेली.

Sarfaraz Khan Sarfaraz Khan

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 चल रहा है. लगातार मुकाबले हो रहे हैं. आईपीएल में रोजाना कोई ना कोई रिकॉर्ड बन रहा है. इस सीजन के 11वां मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. इस दौरान सीएसके के बल्लेबाज सरफराज खान ने शानदार बल्लेबाजी की. सरफराज ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. सरफराज ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया है. सरफराज खान ने नंबर-4 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए पावरप्ले में अर्धशतक जड़ा है. 

सरफराज खान ने बनाया रिकॉर्ड-
आरसीबी के खिलाफ सीएसके के बल्लेबाज सरफराज खान ने इतिहास रच दिया. सरफराज ने नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में अर्धशतक बनाया है. आईपीएल के इतिहास में आज तक कोई भी बल्लेबाज ये कारनामा नहीं कर पाया है. अब तक कोई भी ऐसा बल्लेबाज नहीं हुआ है, जो 6 ओवर में भीतर नंबर-4 के बाद बल्लेबाजी के लिए आया हो और अर्धशतक बनाया हो. सरफराज ने ये कारनामा आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में किया.

24 गेंदों में 50 रन-
सरफराज खान ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. इस दौरान सरफराज ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा. हालांकि सरफराज अपनी जीत को जीत नहीं दिला पाए. उन क तूफानी पारी के बाद भी सीएसके को हार का सामना करना पड़ा. सरफराज खान को कुणाल पांड्या ने 7वें में आउट किया.

RCB की 43 रनों से जीत-
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की. आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन का स्कोर खड़ा किया. साल्ट ने 46 रनों की पारी खेली. टीम डेविड ने शानदार 70 रन बनाए. उन्होंने सिर्फ 25 गेदों का सामना किया. इस दौरान उन्होंने 8 छक्के लगाए और 3 चौके लगाए. देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के लगाए. रजत पाटिदार ने सिर्फ 19 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली. उन्होंने 6 छक्के लगाए.

इसके जवाब में सीएसके की टीम सिर्फ 207 रन बना सकी. प्रशांत वीर ने 43 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: