IPL 2026 Final Rain Rule
IPL 2026 Final Rain Rule
GT vs RCB IPL 2026 Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को शाम 7:30 बजे से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है.
एक तरफ जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर 1 जीतकर फाइनल में जगह बनाई है तो वहीं दूसरे क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया है. इस मैच से पहले ही मौसम ने क्रिकेट फैन्स और दोनों टीमों की चिंता बढ़ा दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अहमदाबाद समेत गुजरात के कई इलाकों में रविवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं यदि यह मैच बारिश से धुला तो RCB और GT में से कौन विजेता बनेगा. क्या कहता है आईपीएल का नियम?
बारिश आने पर क्या होगा?
आईपीएल के नियमों के मुताबिक फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा जाता है. मैच पूरा कराने के लिए मुख्य दिन और रिजर्व डे दोनों पर 120-120 मिनट का अतिरिक्त समय उपलब्ध रहता है. यदि बारिश के कारण पूरा मैच नहीं हो पाता तो पहले ओवरों में कटौती कर मुकाबला कराने की कोशिश की जाएगी. किसी भी स्थिति में दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलने जरूरी होंगे. यदि मैच शुरू होने के बाद बारिश बाधा बनती है तो विजेता तय करने के लिए डकवर्थ-लुईस नियम लागू किया जाएगा. समय बेहद कम होने पर मौसम अनुमति देता है तो सुपर ओवर के जरिए भी नतीजा निकाला जा सकता है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के फाइनल मैच के दौरान बारिश आ जाती है तो 31 मई को ही मैच को पूरा करवाने की कोशिश की जाएगी. बारिश लगातार आने पर ओवरों में कटौती की जाएगी. बारिश के नहीं रुकने पर 120 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा जाएगा. मैच का परिणाम लाने के लिए कम से कम दोनों पारियों में 5-5 ओवर का खेल करवाने की कोशिश की जाएगी. फिर भी मैच शुरू नहीं हो पाता है तो 31 मई को मैच नहीं करवाया जाएगा. ऐसे में मैच को रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया जाएगा, यानी मैच 1 जून को करवाया जाएगा.
रिजर्व डे पर भी नहीं हुआ मैच तो कौन बनेगा विजेता?
यदि बारिश के कारण रिजर्व डे यानी 1 जून को भी मैच शुरू नहीं हो पाता है तो मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया जाएगा. IPL प्लेऑफ नियमों की धारा 16.11.2 के मुताबिक यदि मौसम की वजह से फाइनल और रिजर्व डे दोनों दिन मैच या सुपर ओवर कराना संभव नहीं हो पाता, तो लीग चरण की अंक तालिका में ऊंचे स्थान पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा.
ऐसे में प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन स्थान हासिल करने के आधार पर RCB टी आईपीएल 2026 की चैंपियन बन जाएगी. आपको मालूम हो कि बेंगलुरु अंक तालिका में पहले और गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर रही थी. आरसीबी ने 14 मैचों में से 9 मैचों में जीत दर्ज की और कुल 18 प्वाइंट्स हासिल किए. इस दौरान नेट रन रेट 0.783 का रहा, जो बाकी टीमों के मुकाबले काफी ज्यादा है. प्लाइंट्स टेबल में बेंगलुरु टीम पहले स्थान पर ही. उधर, गुजरात टाइटंस की टीम भी 14 में से 9 मैच जीतने में कामयाब रही. उसके भी 18 अंक रहे लेकिन नेट रन रेट के चलते उसने लीग स्टेज को दूसरे नंबर पर खत्म किया. गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट 0.695 का रहा है.
दोनों टीमों के स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, और सात्विक देसवाल.
गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर), अरशद खान, अशोक शर्मा, जोस बटलर (विकेटकीपर), कॉनर एस्टरहुइजन, गुरनूर बराड़, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड और जयंत यादव.