IPL 2026 Orange Cap Race
IPL 2026 Orange Cap Race
इंडियन प्रीमियर लीग 2206 रोमांचक दौर में पहुंच गया है. प्लेऑफ की रेस में कई टीमों बनी हुई हैं तो कई टीमें रेस से बाहर हो गई हैं. इस दौरान ऑरेंज कैप को लेकर भी दिलचस्प हो गई है. हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन टॉप पर चल रहे हैं. लेकिन विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी भी रेस में हैं. किस खिलाड़ी के पास कितने मौके बचे हैं और रेस में किस पोजीशन पर हैं. चलिए आपको समझाते हैं.
ऑरेंज कैंप की रेस में कोहली-
ऑरेंज कैप की दौड़ में हेनरिक क्लासेन पहले नंबर पर हैं. क्लासेन ने 12 मैचों में 508 रन बनाए हैं. जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात के साई सुदर्शन हैं, जिन्होंने 12 मैचों में 501 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर आरसीबी के विराट कोहली हैं, जिन्होंने 12 मैचों में 484 रन बनाएं हैं. दिल्ली कैपिटल्स के एल. राहुल 12 मैचों में 477 रन बनाएं और चौथे नंबर पर हैं. जबकि गुजरात के शुभमन गिल 467 रन के साथ 5वें नंबर पर हैं. हालांकि शुभमन गिल ने अभी तक 11 मैच खेले हैं.
वैभव सूर्यवंशी का क्या है हाल?
वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में 7वें नंबर पर हैं. उन्होंने अब तक 440 रन बनाए हैं. हालांकि उन्होंने अब तक 11 मैच खेले हैं. जबकि राजस्थान रॉयल्स को 3 मैच अभी खेलने हैं. इस दौरान सूर्यवंशी 5 बार 30 से ज्यादा रन बनाए हैं. जबकि 2 अर्धशतक भी बनाया है. सूर्यवंशी ने इस आईपीएल में एक शतक भी लगाया है. हालांकि अभी भी वो ऑरेंज कैप की दौड़ में काफी पीछे हैं. लेकिन उनके पास दौड़ में आगे निकलने का मौका है. अगर वो बाकी 3 मैचों में बड़ी पारी खेलते हैं तो इस दौड़ में बने रह सकते हैं. सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 40 छक्के लगाए हैं.
क्लासेन का कमाल-
ऑरेंज कैप की रेस में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन सबसे ऊपर हैं. उन्होंने 12 मैचों में 508 रन बनाए हैं. क्लासेन ने 50 के एवरेज से रन बनाए हैं. क्लासेन का स्ट्राइक रेट 153 का रहा है. उन्होंने इस दौरान 4 बार 30 प्लस रन बनाए हैं. जबकि 5 अर्धशतक लगाया है. क्लासेन ने अपनी पारी में 23 छक्के लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: