scorecardresearch

वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए ललित मोदी, कह डाली गजब की बात

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी धूम मचा रहे हैं. वो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वैभव ने इस सीजन में अब तक 5 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 200 रन बनाए हैं. अब आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी वैभव सूर्यवंशी के फैन हो गए हैं.

Lalit Modi and Vaibhav Sooryavanshi (Photo/Instagran) Lalit Modi and Vaibhav Sooryavanshi (Photo/Instagran)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 चल रहा है. इस दौरान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी धूम मचा रहे हैं. सूर्यवंशी ने 5 मैचों में 200 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 263.16 है. उन्होंने 2 अर्धशतक  भी जड़ा है. जो भी उनकी बैटिंग देखता है, उनका मुरीद हो जाता है. हर कोई उनके खेल का कायल है. आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी भी वैभव सूर्यवंशी के फैन हो गए हैं. मोदी उनकी बैटिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं. ललित मोदी को वैभव सूर्यवंशी में भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा चेहरा दिखाई दे रहा है.

ललित मोदी ने क्या कहा?
माइकल वॉन के साथ एक पॉडकास्ट में ललित मोदी ने कहा  कि इस छोटे बच्चे को देखो. सूर्यवंशी को देखो. मैं आपको बता सकता हूं कि यह बच्चा फ्यूचर में इंडियन क्रिकेट का चेहरा बनेगा. इस बच्चे में बहुत कॉन्फिडेंस है. उसके चेहरे में किनता कॉन्फिडेंस है. 14 साल का, मेरा बेटा 14 साल का है. ललित मोदी ने सलाह दी कि सूर्यवंशी जैसे टैलेंट को मैनेज करना जरूरी है, क्योंकि कम समय में उसे फेम मिल गया है. मोदी ने बताया कि उन्होंने कई क्रिकेटर्स को बर्बाद होते देखा है.

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ने कहा कि मैंने इस बच्चे को हिट करते देखा. यह मुमकिन नहीं है, मैं सपना देख रहा हूं. यह मुमकिन नहीं है कि यह बच्चा 14 साल का हो. मैं इसे गूगल पर सर्च कर रहा हूं, मैं लोगों से पूछ रहा हूं कि क्या ये सच है या कोई इसे बना रहा है? तब मुझे  मैसेज मिलने लगे और मैंने कहा कि मैं खुद देख रहा हूं. न एक बार, न दो बार, इस लड़के ने सबको पीछे छोड़ दिया. 

वैभव सूर्यवंशी का अब तक का सफर-
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का अब तक का सफर शानदार रहा है. सूर्यवंशी ने 5 मैचों में 200 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यवंशी ने 18 चौके और 18 छक्के लगाए हैं. उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाया है. हालांकि पिछले मैच में सूर्यवंशी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे.

ये भी पढ़ें: